लखनऊ: केजीएमयू में इलाज कराने आया कैदी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। राजधानी के केजीएमयू में इलाज के लिए आया एक कैदी फरार हो गया। बीती देर रात हुई घटना के बाद से पुलिस महकमा कैदी की तलाश के लिए हलकान है। ये कैदी शाहजहां पुर जेल से लाया गया था। ज्यादा हालत बिगड़ने के चलते कैदी को इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती …

लखनऊ अमृत विचार। राजधानी के केजीएमयू में इलाज के लिए आया एक कैदी फरार हो गया। बीती देर रात हुई घटना के बाद से पुलिस महकमा कैदी की तलाश के लिए हलकान है। ये कैदी शाहजहां पुर जेल से लाया गया था। ज्यादा हालत बिगड़ने के चलते कैदी को इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबकि केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कैदी मंगलवार देर रात फरार हो गया। अस्पताल में तैनात सिपाहियों की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस सीसीटीवी फुटेज वह अन्य माध्यमों से कैदी की तलाश कर रहे हैं। चौक प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक मूल रूप से लखीमपुर निवासी विशंभर यादव शाहजहांपुर जेल में बंद था। हालत ज्यादा खराब होने पर 20 अक्टूबर को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ही वह मौका पाते ही वह फरार हो गया।

संबंधित समाचार