हरदोई: गोवंशों की तस्करी में इंस्पेक्टर और एसआई सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । गोवंशों की तस्करी के एक के बाद एक कर सामने आए दो मामलों में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पहले मल्लावां कोतवाली के सुमेरपुर और उसके अगले दिन कासिमपुर थाने के काहली के पास कंटेनर के पलटने से उसमें ठूंस-ठूंस कर भरे गए गोवंशों की मौत हुई थी। इस …

हरदोई, अमृत विचार । गोवंशों की तस्करी के एक के बाद एक कर सामने आए दो मामलों में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पहले मल्लावां कोतवाली के सुमेरपुर और उसके अगले दिन कासिमपुर थाने के काहली के पास कंटेनर के पलटने से उसमें ठूंस-ठूंस कर भरे गए गोवंशों की मौत हुई थी।

इस तरह के मामलों में पुलिस के लापरवाह रवैए को देखते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने मल्लावां एसएचओ डीपी सिंह और कासिमपुर थाने की गौसगंज पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को सस्पेंड कर दिया है।एसपी के इस कदम से साबित हो गया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं साहब के इस फरमान से उनके मातहतों में खलबली मची हुई है।

ये भी पढ़ें-बहराइच: डीसीएम से फेंकी रस्सी में फंसकर घायल हुए युवक

संबंधित समाचार