बरेली: 33 हजार लोगों ने कटवा लिया चालान लेकिन नहीं लगाया मास्क
बरेली, अमृत विचार। जब से लाकडाउन शुरू हुआ तब से जिले के 33 हजार लोगों ने चालान तो कटवा लिए लेकिन मास्क पहनने की जहमत नहीं उठाई। इस कारण जिले में कोरोना संक्रमण मोहल्लों तक पहुंच गया। इससे तमाम लोगों की जान चली गई और कई बच्चों को अपने मां-बाप से दूर होना पड़ा। इतना …
बरेली, अमृत विचार। जब से लाकडाउन शुरू हुआ तब से जिले के 33 हजार लोगों ने चालान तो कटवा लिए लेकिन मास्क पहनने की जहमत नहीं उठाई। इस कारण जिले में कोरोना संक्रमण मोहल्लों तक पहुंच गया। इससे तमाम लोगों की जान चली गई और कई बच्चों को अपने मां-बाप से दूर होना पड़ा। इतना सब होने के बाद भी लोग अब भी मास्क लगाने से बच रहे है। पुलिस ने ऐसे ही लोगों पर कार्रवाई कर लगभग 40 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
लाकडाउन को लगभग चार माह होने जा रहे है। शुरूआत से ही पुलिस और प्रशासन जनता से मास्क लगाने का आग्रह कर रहा है। लेकिन तब भी लोग जागरूक नहीं हुए। पुलिस ने ऐसे 33 हजार लोगों के अब तक चालान किए जिन्होंने मास्क नहीं लगाए थे। पुलिस ने इनसे लगभग 40 लाख का जुर्माना भी वूसल किया। वहीं 3457 लोग ऐसे है जो लाकडाउन तोड़कर गली मोहल्ले और बाजारों में घूम रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की और उनसे 11 लाख 57 हजार का जुर्माना वसूल किया। इसमें दो पहिया वाहन और कार चालक भी शामिल थे। पुलिस अब भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जो लोग मास्क लगाकर घूम रहे है।
लाकडाउन तोड़कर घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। पुलिस अपना काम आगे भी करती रहेगी। – सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
