स्टालिन से मुलाकात पर ममता ने कहा- जब दो नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर कुछ चर्चा होती है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संकेत दिया कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष एमके स्टालिन से आज शाम होने वाली अपनी शिष्टाचार भेंट में राजनीतिक मुद्दों और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ सहयोग पर चर्चा कर सकती हैं। द्रमुक नेता से होने वाली अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए, …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संकेत दिया कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष एमके स्टालिन से आज शाम होने वाली अपनी शिष्टाचार भेंट में राजनीतिक मुद्दों और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ सहयोग पर चर्चा कर सकती हैं। द्रमुक नेता से होने वाली अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए, उन्होंने कहा, जब दो राजनीतिक नेता मिलते हैं, तो हमेशा राजनीति पर कुछ चर्चा होती है। चेन्नई रवाना होने से पहले वह कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को नहीं पसंद ‘बैकसीट ड्राइविंग’, सड़क पर दहाड़ता शेर हैं कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष: जयराम रमेश

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, मुझे सभी क्षेत्रीय दलों पर भरोसा है वे 2024 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। बनर्जी चेन्नई की यात्रा पर हैं क्योंकि उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने तीन नवंबर को अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर आमंत्रित किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तमिलनाडु के कई शीर्ष नेताओं से मिल सकती हैं, जिनके गणेशन के पारिवारिक समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। बनर्जी ने अतीत में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर उनके बीच एकता बनाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें- पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस : सचिन पायलट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका