मुरादाबाद: बीमार बीवी को तीन तलाक देकर पति ने तोड़ा नाता
मुरादाबाद, अमृत विचार। रिश्तो की डोर लगातार कमजोर होती जा रही है। किसी महिला को दरकार जब मदद की हो, तब मुंह मोड़ रिश्ते नाता ही तोड़ लें, तो पीड़िता की वेदना समझना तनिक भी कठिन नहीं। कुछ ऐसे ही जुल्म व ज्यादती की शिकार एक महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता की गुहार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रिश्तो की डोर लगातार कमजोर होती जा रही है। किसी महिला को दरकार जब मदद की हो, तब मुंह मोड़ रिश्ते नाता ही तोड़ लें, तो पीड़िता की वेदना समझना तनिक भी कठिन नहीं। कुछ ऐसे ही जुल्म व ज्यादती की शिकार एक महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता की गुहार पर एसएसपी ने आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का आदेश दे दिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरदा रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाली नाजरा पुत्री नजीर हुसैन के मुताबिक उसका निकाह वर्ष 2013 में कांठ थाना क्षेत्र में बेगमपुरा गांव के रहने वाले नदीम अख्तर के साथ हुआ। मायके वालों ने दमखम के अनुसार दहेज दिया। शादी के कुछ दिनों बाद पति नदीम अख्तर, ससुर नफीस अख्तर, सास अतीका व जेठ वसीम के अलावा नंदोई आलम पुत्र जावेद निवासी पाकबाडा महिला को ताना मारने लगे।
ससुराली दहेज के रूप में दस लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने शारीरिक व मानसिक यातना देनी शुरू की महिला को कमरे में बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा गया। प्रताप सिंह मारपीट की गई। मारपीट में महिला के हाथ की हड्डी तक तोड़ दी गई। पति के जुर्म व ज्यादती की शिकार महिला का उपचार तक नहीं कराया गया।
इससे महिला बोन टीवी जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई। बीमारी की चपेट में आने से महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। 30 अक्टूबर का दिन महिला के जीवन पर विपत्ति बन कर टूटा। पति ने तीन तलाक देते हुए धक्के मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति के बर्ताव से बदहवास महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। भाई संग वापस मायके आई महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाकर 1000 ने ली सपा की सदस्यता
