बरेली: सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। बोल बम के नारों से मंदिर गूंज उठे। मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही भक्तों को मंदिरों में प्रवेश दिया गया। नाथ …

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। बोल बम के नारों से मंदिर गूंज उठे। मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही भक्तों को मंदिरों में प्रवेश दिया गया। नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए दर्शन किए।

कोरोना महामारी के कारण कांवर यात्रा व श्रावणी मेले की इजाजत नहीं मिलने से शहर के शिव भक्तों में भी भारी निराशा थी। लेकिन तीसरे सोमवार को भक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर में आ गए। सोमवार सुबह से ही लाइन लगना शुरू हो गई। भक्तों ने बेसिन के जरिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं, कुछ मंदिरों में जलाभिषेक पर पाबंदी रही। कैंट धोपेश्वर नाथ मंदिर महंत राम रक्षपाल गिरी ने बताया कि मंदिर में बेसिन के जरिए जल चढ़ाया गया है। भक्तों को सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

अलखनाथ मंदिर के पुजारी नरेंद्र गिरी ने बताया कि पहले दो सोमवार की तुलना में तीसरे सोमवार को भक्तों की ज्यादा भीड़ रही। हमने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाकर बेसिन के जरिए शिवलिंग पर जल अभिषेक कराया। मढीनाथ मंदिर के महंत विशाल गिरी ने बताया कि मंदिर में पहले की अपेक्षा सोमवार को ज्यादा भीड़ थी। भक्तों सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन में लगा कर व सैनिटाइज कर प्रवेश दिया जा रहा था।

बनखंडी नाथ मंदिर में भी कोरोना वायरस के चलते शिवलिंग पर जल चढ़ाना निषेध रहा। पुजारी ज्वाला गिरी ने बताया कि हमें हमारी गुरुजनों से आदेश है कि शिवालय में किसी को प्रवेश ना दें वही जलाभिषेक पर भी पाबंदी लगाएं। त्रिवटी नाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव अवतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। भक्तों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज करके ही प्रवेश दिया गया जबकि मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर पाबंदी रही।

संबंधित समाचार