आजमगढ़: करंट लगने से किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निजामाबाद/ आजमगढ़, अमृत विचार । तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी ऋषभ यादव पुत्र श्याम नरायन यादव सुबह छठ पूजा के बाद गांव के पोखरी पर गया था। वहां सजावट के लिए लगाए गए झालर के कटे तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद …

निजामाबाद/ आजमगढ़, अमृत विचार । तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी ऋषभ यादव पुत्र श्याम नरायन यादव सुबह छठ पूजा के बाद गांव के पोखरी पर गया था। वहां सजावट के लिए लगाए गए झालर के कटे तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। पिता रोजी रोटी के लिए बाहर रहते थे, जिनका परिजन इंतजार कर रहे थे।

इस बीच जानकारी पर मंगलवार की सुबह तहबरपुर थाना पुलिस घर पर पहुंच गई और शव को लेकर थाने चली गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें-सैलून में हेयर वॉश कराना पड़ा महंगा, ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’ की शिकार हुई महिला, जानिए इसके लक्षण

संबंधित समाचार