अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी विधायक जम्बे ताशी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक जम्बे ताशी का बुधवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। लुमला विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे ताशी (48) भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य …
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक जम्बे ताशी का बुधवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। लुमला विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे ताशी (48) भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य भी थे।
ये भी पढ़ें:-राजाराज चोल की जयंती सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाएगी: स्टालिन
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने निकटवर्ती रिश्तेदार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि लुमला विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक और मेरे भाई जम्बे ताशी जी का निधन मेरे लिए एक बहुत बड़ी और व्यक्तिगत क्षति है, मुझे इससे बहुत अधिक दुख हुआ है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मैं दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हूं। प्रिय भाई, आप निर्वाण के परम धाम को प्राप्त हों।
Demise of brother Shri Jambey Tashi ji, Hon MLA of Lumla Assembly Constituency is a huge personal loss to me and I am so deeply pained at this tragedy.
I join the family in my prayers for the departed. Dear Brother, may you attain supreme bliss of Nirvana.
Om Mani Padme Hum? pic.twitter.com/TSdIJtqtoj
— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) November 2, 2022
ताशी के परिवार में उनकी पत्नी शेरिंग लामू के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। कांग्रेस के टिकट पर प्रदेश के तवांग जिले की लुमला सीट से ताशी 2009 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वह 2014 में दोबारा निर्वाचित हुए। प्रदेश में 2019 का विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीता था। उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी से हेलीकॉप्टर द्वारा लुमला लाया गया।
ये भी पढ़ें:-सैलून में हेयर वॉश कराना पड़ा महंगा, ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’ की शिकार हुई महिला, जानिए इसके लक्षण
