हरदोई: दिल्ली की किशोरी से अतरौली मे हो रहा था देह व्यापार, तीन साल बाद हुई मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतरौली/ हरदोई, अमृत विचार। दिल्ली की किशोरी से अतरौली में देह व्यापार का काम कराया जा रहा था। ये कारोबार वर्षों से फल फूल रहा था। किसी तरह जब किशोरी का दर्द ट्वीटर पर झलका तो पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने इस मामले में नटपुरवा के नौ नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार …

अतरौली/ हरदोई, अमृत विचार। दिल्ली की किशोरी से अतरौली में देह व्यापार का काम कराया जा रहा था। ये कारोबार वर्षों से फल फूल रहा था। किसी तरह जब किशोरी का दर्द ट्वीटर पर झलका तो पुलिस ने एक्शन लिया।

पुलिस ने इस मामले में नटपुरवा के नौ नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी को चिकित्सकीय परिक्षण के लिए भेजा है। तीन वर्षों से देह ब्यापारियों के चंगुल में फंसी दर्द झेल रही किशोरी मंगलवार की रात निकलकर राहत की सांस ले पायी। पुलिस ने जितेन्द्र, उर्मिला ,सीतेश, मुन्ना, सोमिल, कु.पूनम, तारा,सजनी और अमिता पर मुकदमा दर्ज कर जितेन्द्र,उर्मिला,सजनी और तारा गिरफ्तार कर लिया है।

अपना दर्द बयां करते हुए अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नटपुरवा में दिल्ली की किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले वह दिल्ली से अपने माता पिता और भाई के साथ दादी को देखने गयी थी। माता पिता दादी के पास रुक गये हम भाई के साथ बस से वापस जा रही थी। रास्ते में एक ढाबे पर बस रुकी तो वहां पर कई लोग उतर कर नास्ता पानी करने लगे। बस चली तो सभी बस में चढ़ लिये।

जबकि किशोरी धोखे से उसी तरह की वहां खड़ी दूसरी बस में चढ़ गई । उस बस में अमिता और सजनी मिले जिन्होंने दिल्ली में हमारे घर पर हमको छोड़ देनो को कहते हुए अपने साथ कर लिया। फिर घुमाते फिराते अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नटपुरवा में तारा और उर्मिला के हांथों एक लाख रुपये में बेंच दिया और आधे आधे पैसे बांट लिये।

किशोरी ने बताया वहां पर उर्मिला जितेन्द्र सीतेश मुन्ना सोमिल कु. पूनम अपने घर में बंधक बनाकर रखते। अकेले बाहर निकलने नहीं देते। वेश्यावृत्ति कराते पैसे लेकर बारी बारी से गलत काम कराते। तारा ने लाकडाउन के समय एक ग्राहक को एक लाख रुपयें में सौदा तय कर पहली पहली बार मुझसे गलत काम कराया। उर्मिला और अमिता ने बराबर बराबर बांट लिया।

तब तारा के घर में उस ग्राहक ने मुझे दो दिन तक रख कर गलत काम किया।अलग अलग समय मे जितेन्द्र सीममतेश मुन्ना और सोमिल आकर गलत काम बार बार करते थे बताने पर धमकी देते थे। गलत काम की कमाई मे तारा और उर्मिला ने मुर्गा फार्म और मकान बनवाया।

इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि ट्वीटर के माध्यम से मिली जानकारी पर अपनी टीम में सीओ हरियांवा शिल्पी कुमारी के साथ इंस्पेक्टर वहीद अहमद कांस्टेबिल सोनू शर्मा सचिन कुमार महिला कांस्टेबल ममता सिंह शशी सिंह और जीप चालक जय प्रकाश के साथ छापा मारकर किशोरी को बरामद कर मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-अरुणाचल प्रदेश के नए हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो’, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

संबंधित समाचार