कर्मचारी संघ का चुनाव : पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने भारत सिंह
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में बुधवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के विश्वेश्वरैया हाल में पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में बुधवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के विश्वेश्वरैया हाल में पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु शर्मा की देख-रेख में चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में भारत सिंह को 11वीं बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुना गया। वहीं शैलेंद्र कुमार शुक्ला को दूसरी बार महामंत्री पद के लिए चुना गया। इसके अलावा अधिवेशन में चुनाव अधिकारी रामराज दुबे ने निर्वाचित घोषित करते हुए सदस्यों को शपथ भी दिलाई। चुनाव में चुनी गई नई कार्यकारिणी में श्रीनिवास शर्मा संरक्षक, भारत सिंह प्रदेश अध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री, अमरनाथ यादव गोरखपुर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह यादव लखनऊ उपाध्यक्ष, मूलचंद राजपूत अलीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष, वशिष्ठ नारायण तिवारी लखनऊ प्रदेश संयुक्त मंत्री, अरविंद कुमार तोमर सहारनपुर प्रदेश संयुक्त मंत्री, उमेश बहादुर सिंह वाराणसी प्रदेश संगठन मंत्री, विमल कुमार यादव लखनऊ प्रदेश संगठन मंत्री, माया देवी लखनऊ प्रदेश संगठन मंत्री महिला, ओमवीर शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश नागर प्रदेश संप्रेक्षक और राकेश सक्सेना प्रदेश प्रचार मंत्री समेत कई कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।
वहीं चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने सभी कार्यकारिणी और सदस्यों को बधाई दी और धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनी हुई कार्यकारिणी फिर से 2 साल के लिए अच्छा कार्य करेगी। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार से मांग उठाएंगे और पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए भी सरकार से अनुरोध करूंगा और हमें विश्वास है कि सरकार 2024 तक हमारी मांगों को जरूर पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें:- Moradabad: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न | Amritvichar
