महासंग्राम : जिले में नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
अमृत विचार, नानपारा, बहराइच। नगर में बुधवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका की सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। आम आदमी पार्टी अब छोटे चुनाव से अपना जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निकाय …
अमृत विचार, नानपारा, बहराइच। नगर में बुधवार को आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका की सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें।
आम आदमी पार्टी अब छोटे चुनाव से अपना जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निकाय चुनाव में उतरने की तैयारी में लग गई है।
इसी उद्देश्य से संगठन का हौंसला बढ़ाने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा नवनियुक्त देवीपाटन मण्डल प्रभारी शुभ पाण्डेय ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बंधन मैरिज लॉन में बैठक की। कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार न बढ़ने का मुख्य कारण है कि छोटे स्तर पर संगठन मजबूत नहीं है।
यही मुख्य कारण है। जिससे पार्टी मज़बूत नहीं हो पा रही है। इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि अब कार्यकर्त्ता छोटे स्तर पर चुनाव लड़े और पार्टी के लिए मजबूत जमीन तैयार करें। इस बैठक में मो. अरशद अंसारी, डॉ. तनवीर, नन्द लाल, सतीश कुशवाहा, एडवोकेट, प्रदीप सिंह, लक्ष्मीनारायण सोनकर, नगर अध्यक्ष सुफियान खानआदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: निकाय चुनाव में अबकी चार लाख से अधिक वोटर करेगें मतदान
