हिमाचल विस चुनाव: कुलदीप तंवर बोले- ओपीएस पर कर्मचारियों को गुमराह कर रही कांग्रेस तथा भाजपा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कसुम्पटी विधानसभा सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप तंवर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार तथा कांग्रेस दोनों अपने सामाजिक दायित्व से पीछे हट रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर निजीकरण की ओर बढ़ रही हैं। ये भी पढ़ें:-गुजरात पुल हादसे को लेकर ममता की मांग, SC …

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कसुम्पटी विधानसभा सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप तंवर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार तथा कांग्रेस दोनों अपने सामाजिक दायित्व से पीछे हट रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म कर निजीकरण की ओर बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें:-गुजरात पुल हादसे को लेकर ममता की मांग, SC के तहत एक न्यायिक आयोग को करनी चाहिए जांच

डॉ. तंवर ने आज यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि पेंशन खत्म करने का फैसला सामाजिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कर्मचारी अपने जीवन के महत्वपूर्ण साल सरकार और राष्ट्र की सेवा में लगा देते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद जब उन्हें सबसे ज्यादा सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है, उस समय सरकार उनकी सेवा के बदले उन्हें बेसहारा छोड़ देती है।

माकपा नेता ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा एक तरफ कर्मचारियों से वायदे करती है और दूसरी तरफ से उनके खिलाफ कोर्ट में लड़ती हैं। ओपीएस पर दोनों बड़े राजनीतिक दल राजनीति करते हैं। सीपीआईएम विधायक जीत के बाद सदन में कर्मचारियों के मुद्दे उठाते रहें हैं। कसुम्पटी की जनता उन्हें मौका देगी तो वह भी सदन में आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी में नशा चरम पर हैं।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कल कहा था कि आगामी पांच साल में इसे खत्म किया जाएगा। पांच सालों से हिमाचल में भाजपा की सरकार रही लेकिन कुछ नहीं हुआ। माकपा विधानसभा में कर्मचारी, बागवान की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

ये भी पढ़ें:-अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी विधायक जम्बे ताशी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 

संबंधित समाचार