कोरोना संक्रमण की दर कम पर जांच जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है भारी, लखनऊ में जानिए कितने हैं एक्टिव केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर बहुत कम हो चुकी है। हर दिन चार से पांच मरीज देखने को मिल रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की अभी यही राय है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और जायें तो मास्क लगाकर ही जायें। बुधवार को राजधानी में दो पुरूष और छ: …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर बहुत कम हो चुकी है। हर दिन चार से पांच मरीज देखने को मिल रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की अभी यही राय है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और जायें तो मास्क लगाकर ही जायें। बुधवार को राजधानी में दो पुरूष और छ: महिला कोरोना पॉजीटिव मिली। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आठ है। हालांकि अभी भी 26 केस कोरोना पॉजीटिव हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल कहते हैं कि मौजूदा समय में भी लापरवाही करना ठीक नहीं है, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य रूप से लगायें।

बच्चों को लेकर भी सतर्कता जरूरी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष मिश्रा कहते हैं कि कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाना अभी भी कम चुनौती नहीं है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कोशिश हो कि बच्चों को अभी बाहर की चीजों को न ही खिलाया जाये तो बेहतर है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचने के उपायों के बारे में समय-समय पर जरूर बताया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में हो सके तो बच्चे मास्क लगाकर ही जाये तो ज्यादा बेहतर है।

राजधानी में बुधवार को यहां मिले कोरोना संक्रमित
1- सिल्वर जुबिली तीन केस
2- इंदिरा नगर दो केस
3- चिनहट एक केस
4- कुल एक्टिव केस 26

संबंधित समाचार