अमरोहा: जुआ खेलने का वीडियो वायरल करने वाले ने पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/आदमपुर, अमृत विचार। आदमपुर गांव में चल रहे जुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सुक्खन को 12 घंटे तक पुलिस ने थाने में हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। सुक्खन ने आरोप लगाया है कि थाने में बेरहमी से पुलिस ने पिटाई की। मुझे पुलिस ने थाने से छोड़ा तो मुझे …

अमरोहा/आदमपुर, अमृत विचार। आदमपुर गांव में चल रहे जुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सुक्खन को 12 घंटे तक पुलिस ने थाने में हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। सुक्खन ने आरोप लगाया है कि थाने में बेरहमी से पुलिस ने पिटाई की। मुझे पुलिस ने थाने से छोड़ा तो मुझे जान से मारने के इरादे से पीछे लग गए। सुक्खन का कहना है कि मैंने लोगों से जान बचाने के लिए कीकर वन में छिपकर जान बचाई। उसने आदमपुर पुलिस व जुआरियों पर जान से मारने का षड्यंत्र रचने व अपनी जान बचाने की गुहार वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई है।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: शिया धर्मगुरु को कट्टरपंथियों की धमकी, कॉल करके कहा-अंजाम भुगतने को तैयार रहें

आदमपुर थाना क्षेत्र के भुवरा गांव में सोमवार रात गांव में खुलेआम दो दर्जन लोग एक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। गांव के निवासी सुक्खन ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। उसने बुधवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। वीडियो का संज्ञान लेकर आदमपुर पुलिस सुक्खन को उसके गांव से उठाकर थाने ले आई।

परिजनों का आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा ने सुक्खन की बेरहमी से पिटाई की है। बिना किसी गलती के थाने में बैठा रखा है। पीड़ित के बेटे ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिव कुमार खडगवंशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाए उठाए हैं। उन्होंने डीआईजी से शिकायत कर आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने बात कही है।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: थाने में पार्टी में थिरके पुलिसकर्मी, फरियादी हुए परेशान

संबंधित समाचार