इटावा: कूड़े के ढेर में पड़े मिले 300 के करीब पेरासिटामोल सीरप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार इटावा। इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला में मरीजों को वितरित करने के लिए आये पेरासिटामोल सीरप कूड़े के ढेर में पड़े मिले । इनकी संख्या करीब 300 है। पीछे घास में सीरप पड़े देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मीडिया तक पहुंचाई। पेरासिटामोल सीरप बच्चों को बुखार आने पर दिया जाता …

अमृत विचार इटावा। इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला में मरीजों को वितरित करने के लिए आये पेरासिटामोल सीरप कूड़े के ढेर में पड़े मिले । इनकी संख्या करीब 300 है। पीछे घास में सीरप पड़े देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मीडिया तक पहुंचाई। पेरासिटामोल सीरप बच्चों को बुखार आने पर दिया जाता है। इस पर नवंबर 2022 तक की एक्सपायरी डेट पड़ी हुई है। अभी नवंबर माह की शुरुआत ही हुई। इससे पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला के पीछे उगी हरी घास की गंदगी में इन्हें फेंक दिया गया। इसमें कुछ दवाइयां ऐसी भी हैं जो मई 2022 में एक्सपायर हो चुकी हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को दी जाने वाली दवाई कूड़े के ढेर में पाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि मरीज दवा के लिए भटक रहे हैं । वही दवाइयों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है । कमीशन के चक्कर में चिकित्सक बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा लिखते रहते हैं। अस्पताल में दवाइयां होते हुए भी मरीजों को नहीं दी जाती। यही कारण है कि उन्हें फेंकने की नौबत आ जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर के अधीक्षक डा विकास सचान ने बताया क‌ि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। वे इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं।

संबंधित समाचार