भारतीय कफ सीरप से नहीं हुई बच्चों की मौत, गाम्बिया सरकार ने दी जानकारी
नई दिल्ली। पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया में शिशुओं की मृत्यु का कारण खांसी की दवा होने की पुष्टि नहीं की गई है । गाम्बिया की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी ने कहा है कि पिछले दिनों देश में 70 शिशुओं की मृत्यु का कारण भारत में निर्मित खांसी की दवा होने की पुष्टि नहीं हो पायी है। …
नई दिल्ली। पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया में शिशुओं की मृत्यु का कारण खांसी की दवा होने की पुष्टि नहीं की गई है । गाम्बिया की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी ने कहा है कि पिछले दिनों देश में 70 शिशुओं की मृत्यु का कारण भारत में निर्मित खांसी की दवा होने की पुष्टि नहीं हो पायी है। एजेंसी ने कहा है कि इन 70 शिशुओं में कुछ ऐसे शिशु भी हैं जिन्होंने यह खांसी की दवाई नहीं ली थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाम्बिया में शिशुओं की मृत्यु का कारण भारत में निर्मित खांसी की दवा का संदिग्ध संबंध माना था और इस दवा के बारे में सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की थी।
ये भी पढे़ं- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने से निराशा हाथ लगी: CM गहलोत
अफ्रीका की वेबसाइट आल अफ्रीका डॉट कॉम में बुधवार को प्रसारित खबरों के के मुताबिक मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह उस टिप्पणी की। एजेंसी ने कहा है कि मृतक शिशुओं के गुर्दे में चोट पाई गई है, जिसका कारण अभी अज्ञात है। एजेंसी का दावा है कि कुछ शिशु संदिग्ध दवाओं का सेवन किए बिना मर गए। संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच के लिए गठित किए गए कार्य बल के सदस्य हैं। जिस दवा को शिशु की मृत्यु के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था उसका निर्माण भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने किया है।
ये भी पढे़ं- भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ‘इंटरसेप्टर’ की पहली उड़ान का किया सफल परीक्षण
