अदालत का फैसला : राजापुर के चर्चित अन्नू हत्याकांड में तीन को उम्रकैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के चर्चित अन्नू हत्याकांड में जनपद न्यायाधीश ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने इनको अर्थदंड भी सुनाया है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी चुनकाई प्रसाद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 18 वर्षीय …

अमृत विचार, चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के चर्चित अन्नू हत्याकांड में जनपद न्यायाधीश ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने इनको अर्थदंड भी सुनाया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी चुनकाई प्रसाद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 18 वर्षीय पुत्र अन्नू पावर हाउस के सामने पान की गुमटी रखे था। 11 नवंबर 2009 को अन्नू गांव के एक लड़के के साथ बाइक से कर्वी गया था। वह नहीं लौटा तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आठ दिसंबर 2009 को चनहट गांव निवासी पंकज पटेल पर संदेह जाहिर करते हुए दोबारा राजापुर थाने में सूचना दी थी। उच्चाधिकारियों को सूचित करने पर तीन-चार महीने बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई और पंकज पटेल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पंकज ने बताया कि उसने अन्नू को रास्ते में गला दबाकर कुएं में फेंक दिया और फिर रात में जलाने के बाद तालाब में डाल दिया था।

पंकज ने इस मामले में अन्य लोगों के भी घटना में साथ होने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद इस मामले में रायपुर निवासी अजीत सिंह, रंपुरिया निवासी पप्पू व फतेहपुर के धाता निवासी शैलेश सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने धारा 364, 302, 201 व 120(बी) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमे के दौरान हत्यारोपी शैलेश सिंह की मृत्यु हो गई थी।

बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने निर्णय सुनाया। इसमें दोष सिद्ध होने पर पंकज सिंह, अजीत सिंह व पप्पू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही प्रत्येक को 27-27 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया।

यह भी पढ़ें:-अदालत का फैसला : हत्या के प्रयास में दो अभियुक्तों को तीन तीन साल की सजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा