शाहरूख ने पूरी की फैंस की मुराद , #SRKDAY इवेंट में ‘छैय्या छैय्या’ गाने पर किया जबरदस्त डांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग के अलावा जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी खाशियत है वो ये कि वह अपने फैंस को निराश नहीं करते। शाहरुख खान अपने अपने चाहने वाले को कभी भी निराश करना पसंद नहीं करते। बादशाह के बर्थडे पर मुंबई में एक इवेंट #SRKDAY रखा गया था। इवेंट …

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग के अलावा जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी खाशियत है वो ये कि वह अपने फैंस को निराश नहीं करते। शाहरुख खान अपने अपने चाहने वाले को कभी भी निराश करना पसंद नहीं करते। बादशाह के बर्थडे पर मुंबई में एक इवेंट #SRKDAY रखा गया था। इवेंट में शाहरुख खान ने फैंस की डिमांड पर आइकॉनिक सॉन्ग छैय्या छैय्या पर जबरदस्त डांस किया। वहीं बॉलीवुड बादशाह का ये वीडियो अब हर जगह वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:-BFF में पहुंचीं जया एहसान, बोलीं- एक-दूसरे की फिल्में देख सकेंगे बंगाल और बांग्लादेश के लोग

2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन था। उनके फैंस के लिये यह दिन बेहद खास रहा। बॉलीवुड बादशाह ने 57वें जन्मदिन पर अपने फैंस की हर मुराद पूरी की। शाहरुख ने पहले मन्नत के बाहर आकर आधी रात को फैंस के साथ सेल्फी ली। इसके बाद पठान का टीजर रिलीज करके अपनक चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया। यही नहीं, शाहरुख खान ने अपने बर्थडे #SRKDAY सेलिब्रेशन के दौरान ‘छैय्या छैय्या’ आने पर डांस भी किया। इस गाने पर डांस करने का डिमांड उनके फैंस की तरफ से था। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियों में किंग खान का डांस देख कर फैंस क्रेजी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर फैंस किंग खान की तारीफ करते नहीं थके।

वहीं अगर बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की, तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। फैंस पठान टीजर खूब पसंद भी कर रहे हैं। अब इंतजार है तो फिल्म रिलीज का।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: बिग बॉस हाउस बना अदालत, खुलेगी सबकी पोल, भड़कीं गौहर खान

संबंधित समाचार