T20 World Cup : इफ्तिखार-शाबाद का शानदार अर्धशतक, पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया 186 रन का टारगेट
सिडनी। पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहमद और शाबाद खान के अर्धशतकों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में गुरुवार को नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार ने 51 रन और शादाब ने 52 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हैरिस और मोहम्मद …
सिडनी। पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहमद और शाबाद खान के अर्धशतकों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में गुरुवार को नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार ने 51 रन और शादाब ने 52 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हैरिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिच नोर्किया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर चार विकेट झटके।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान को आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका तीन मैचों में पांच अंक हासिल कर चुका है। वह अगर आज जीत लेता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
Pakistan have set South Africa a target of 186 ?
Who is winning this?#T20WorldCup | #PAKvSA | ?: https://t.co/3VVq7VAJLt pic.twitter.com/PvlMFpFIUA
— ICC (@ICC) November 3, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान : बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, मोहम्मद हैरिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
साउथ अफ्रीका : तेंबा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, रिले रॉसो, एडन मर्करम, हेनरिक क्लासेन, टी. स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, लुंगी नगीदी, तबरेज शम्सी
ये भी पढ़ें : ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए ये खिलाड़ी, विराट कोहली को पहली बार मिला मौका
