अयोध्या: ट्रैक्टर की चपेट में आया टोल कर्मी, हुई मौत
सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दुकान से सामान लेने जा रहा 35 वर्षीय एक शख्स ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि रौनाही थाना …
सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दुकान से सामान लेने जा रहा 35 वर्षीय एक शख्स ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बताया गया कि रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर पीएनसी ऑपरेटर के पद पर तैनात 35 वर्षीय राजवीर सिंह निवासी बुलंदशहर गुरुवार की सुबह दुकान से सामान लेने जा रहा था, तभी सोहावल से अरकुना की ओर से जा रहे ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व टोल प्लाजा प्रबंध को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा प्रबंध से मृतक के बारे में जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाया गया है और मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: अपनी मांगों को लेकर गरजे किसान, 5 सूत्रीय एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
