सुविधाः जिला अस्पताल में हो सकेगा निशुल्क डायलिसिस
अमृत विचार, चित्रकूट। जिले के लिए एक खुशखबरी है। अब जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। सांसद आरके सिंह पटेल ने गुरुवार को होमो डायलिसिस सुविधा का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर भी मौजूद रहीं। सांसद व जिलाधिकारी ने डायलिसिस हाल में भर्ती …
अमृत विचार, चित्रकूट। जिले के लिए एक खुशखबरी है। अब जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। सांसद आरके सिंह पटेल ने गुरुवार को होमो डायलिसिस सुविधा का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर भी मौजूद रहीं।
सांसद व जिलाधिकारी ने डायलिसिस हाल में भर्ती शैलेश सिंह निवासी गुप्त गोदावरी का हालचाल पूछा। उससे वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया कि डायलिसिस सेंटर के संबंध में सरकार का संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता से अनुबंध है। इस डायलिसिस सेंटर में मरीजों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
सांसद ने आशा व्यक्त की कि मुख्यालय में होमो डायलिसिस सेंटर बन जाने से जनपद के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार शर्मा डायलिसिस यूनिट के मैनेजर डॉ. हृदय पाल, देवाशीष चंद्र, संदीप पाल, स्टाफ नर्स सुमन गौतम, आरती सिंह लैब टेक्नीशियन हिमांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- मरीजों का छलका दर्द : डीएम ने जिला अस्पताल में बांटे फल
