श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने CSR के तहत ट्रकचालक दल के 93,000 लोगों को दी चिकित्सा सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने  गुरूवार को बताया कि उसने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में ट्रकचालक दल के 93,000 लोगों को चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराया है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसने सचल चिकित्सा इकाई के जरिये अभी तक कुल 9.85 लाख लोगों …

नई दिल्ली। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने  गुरूवार को बताया कि उसने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में ट्रकचालक दल के 93,000 लोगों को चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराया है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसने सचल चिकित्सा इकाई के जरिये अभी तक कुल 9.85 लाख लोगों को मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं दी हैं। ट्रकचालक समुदाय के लिए इस सेवा की शुरुआत 2017 में हुई थी।

ये भी पढ़ें:-अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के निचले स्तर 82.88 पर पहुंचा, 400+ अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी (एसटीएफसी) ने बताया कि इस समय 11 राज्यों में 14 चिकित्सा सचल इकाई और एक क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उमेश रेवणकर ने कहा कि ट्रकचालक समुदाय पूरे बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा है। हम ट्रकचालक समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें:-खुदरा ई-रुपये का परीक्षण इसी महीने शुरू हो जाएगा: आरबीआई गवर्नर

 

 

संबंधित समाचार