लखनऊ: घंटाघर पर साफ सफाई को लेकर आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में  घंटाघर पर आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की साफ सफाई को लेकर धरना दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में साफ-सफाई के उद्देश्य को लेकर लखनऊ की मेयर संयुक्त भाटिया को भी घेरा। इसके अलावा घंटाघर पर सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में  घंटाघर पर आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की साफ सफाई को लेकर धरना दिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में साफ-सफाई के उद्देश्य को लेकर लखनऊ की मेयर संयुक्त भाटिया को भी घेरा।

इसके अलावा घंटाघर पर सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर लखनऊ के लोगों को संदेश दिया कि गंदगी से डेंगू जैसी बीमारियां हो रही हैं और लखनऊ में नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो पा रही है।

बता दें कि नगर निकाय का चुनाव होने वाला है इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में साफ सफाई को लेकर धरना दिया और लोगों को कहा कि जीतेगी आप तो शहर होगा साफ।

वहीं इस दौरान आप कार्यकर्ताओं में एक और नारा लगाया – झाड़ू लगाओ गंदगी हटाओ। धरने में बड़ी तादाद में महिलाओं ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की। वहीं आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने गाड़ियां बुलाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

यह भी पढ़ें:- मेरठ: राज्यमंत्री के घर पर लोगों ने दिया धरना, जाने क्या है मामला

संबंधित समाचार