स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन: छात्रों के कॉलेज आवांटन की दूसरी सूची हुई जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। यूपी स्पोर्टस् कॉलेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कालेजों में कक्षा 6, 7 और 8 में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों के कालेज आवंटन की दूसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। चयन ट्रायल में कुल 31 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग, डॉ …

अमृत विचार लखनऊ। यूपी स्पोर्टस् कॉलेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्ट्स कालेजों में कक्षा 6, 7 और 8 में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों के कालेज आवंटन की दूसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। चयन ट्रायल में कुल 31 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग, डॉ नवनीत सहगल ने है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी आगामी नौ नम्बर तक संबंधित कालेज में शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते है। वहीं आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को चयन ट्रायल में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की पुनः काउंसलिंग 14 एवं 15 अक्टूबर को की गई थी। वर्तमान में उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों की कालेज आवंटन की द्वितीय सूची जारी की गई है।

संबंधित समाचार