हमीरपुर : नागिन की फुस्कार से फ़ैल गई दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। टोलाखंगारन में पिछले तीन माह से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने जैसे ही कोबरा नाग पर लाठियां बरसाईं तो नागिन की फुस्कार से अफरातफरी मच गई, लेकिन इस बीच कुछ साहसी युवकों ने उसे भी मार डाला। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बुजुर्गो की सलाह पर दोनों …

अमृत विचार, हमीरपुर। टोलाखंगारन में पिछले तीन माह से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने जैसे ही कोबरा नाग पर लाठियां बरसाईं तो नागिन की फुस्कार से अफरातफरी मच गई, लेकिन इस बीच कुछ साहसी युवकों ने उसे भी मार डाला। मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बुजुर्गो की सलाह पर दोनों का दाह संस्कार कर दिया।

जानकी तिवारी के निजी नलकूप पिछले तीन माह से कोबरा नाग-नागिन का जोड़ा रहने से लोग दहशतज़दा थे। कुछ लोग सपेरे से पकड़वाने का परामर्श दे रहे थे तो कोई झाड़ फूंक वालों की तलाश करने को कह रहा था, आखिरकार सुरक्षा को देखते ग्रामीणों ने इस जोड़े को लाठी डंडों से मार गिराया।

राठ तहसील के टोला खंगारन गांव के जानकी तिवारी ने इन्हें भगाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं भागे, गुरुवार को जैसे ही एक नाग को लोग मारने लगे तभी दूसरे ने सामने से हमला करने के लिए फुस्कार मारनी शुरू कर दी। पुरानी कहावत के अनुसार नाग को मारने पर नागिन बदला लेती है। इसी बात को सच मानते हुए ग्रामीणों ने जोड़े को लाठी-डंडों से मार गिराया। ग्रामीणों ने दोनों नागों का दाह संस्कार किया।

यह भी पढ़ें:- बाइक के मीटर में बैठी थी जहरीली नागिन, Video देख फनफना जाएंगे आप

संबंधित समाचार