लखनऊ : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ। जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सैरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धोबैला निवासी अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानतिय वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। पुलिस उपायुक्त उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि अपराध पर अंकुश …
अमृत विचार, लखनऊ। जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सैरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धोबैला निवासी अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ गैर जमानतिय वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। पुलिस उपायुक्त उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।
जिसे लेकर पुलिस गश्त कर रही थी कि सूचना मिली कि आरोपी थाना क्षेत्र में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा।
वह भागने में सफल होता कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सैरपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें:-पर्दाफाश : बहन पर जानलेवा हमला करने वाला भाई गया जेल
