लखनऊ  : मुनाफा देने का झांसा देकर महिला से 12 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में एक महिला ने फर्म संचालकों के खिलाफ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला को 15 प्रतिशत की दर से मुनाफा देने का दावा कर ठगी किया गया। ओमेक्स आर-2 निवासी मिथिलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि …

अमृत विचार, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में एक महिला ने फर्म संचालकों के खिलाफ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला को 15 प्रतिशत की दर से मुनाफा देने का दावा कर ठगी किया गया।

ओमेक्स आर-2 निवासी मिथिलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरिशंकर श्रीवास्तव उसके जानकार थे। नवंबर 2021 में हरिशंकर ने रेहान इंटरप्राइजेज के बारे में उसे बताया। जिसका संचालन महादेव जाधव करता है। हरिशंकर के कहने पर मिथिलेश ने कम्पनी के एमडी से मुलाकात की।

बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिया गया कि निवेश की गई रकम पर 15 प्रतिशत की दर से मुनाफा दिया जाएगा। पीड़िता ने तीन बार में करीब 12 लाख रुपये जमा किए। एक साल की अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें रुपये वापस नहीं किए गए।

पूछताछ करने पर महादेव जाधव, हरिशंकर और सुभाष जायसवाल धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक मिथिलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- धोखाधड़ी : देहाती डिस्को फिल्म के प्रोड्यूसर पर ठगी का केस दर्ज

संबंधित समाचार