बरेली: रमेश बने उद्योग व्यापार संगठन के नवाबगंज तहसील अध्यक्ष, अजय महामंत्री
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए नवाबगंज में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ बंगाली बाबू को नवाबगंज इकाई का अध्यक्ष, अजय गुप्ता को महामंत्री, संजोग गुप्ता को कोषाध्यक्ष व हितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए नवाबगंज में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ बंगाली बाबू को नवाबगंज इकाई का अध्यक्ष, अजय गुप्ता को महामंत्री, संजोग गुप्ता को कोषाध्यक्ष व हितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: सरकारी तालाब पर कब्जे के मामले में पूर्व विधायक सुल्तान बेग बरी
जिला अध्यक्ष ने कहा की नवनियुक्त पदाधिकारी उद्योग व्यापार संगठन की नीतियों का पालन करते हुए व्यापारी हितों में कार्य करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का बरेली महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- बरेली: बिना टिकट वालों पर कार्रवाई, 73 हजार यात्रियों से रेलवे ने वसूला 4.29 करोड़ रुपए
