बरेली: हत्या के प्रयास के आरोपी भाजपा नेता की जमानत मंजूर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मामूली विवाद में सिपाही के बेटे की गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रहे प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू की जमानत अर्जी बुधवार को हाईकोर्ट से मंजूर हो गयी। थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर करगेना इफ्को कालोनी निवासी घायल हिमेश की मां अमरावती ने बताया था कि …

बरेली, अमृत विचार। मामूली विवाद में सिपाही के बेटे की गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रहे प्रदीप अग्रवाल उर्फ कल्लू की जमानत अर्जी बुधवार को हाईकोर्ट से मंजूर हो गयी। थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर करगेना इफ्को कालोनी निवासी घायल हिमेश की मां अमरावती ने बताया था कि 19 अप्रैल को मेरा पुत्र हिमेश कुमार सिंह व भांजे प्रियांशु के साथ बाइक से मढ़ीनाथ शादी में शामिल होने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिना टिकट वालों पर कार्रवाई, 73 हजार यात्रियों से रेलवे ने वसूला 4.29 करोड़ रुपए

रात करीब 9ः30 बजे शांति विहार तिराहे पर पहुंचे तो एक इनोवा कार जो पुल की तरफ से आ रही थी बिना इंडीकेटर दिये शांति विहार की तरफ लापरवाही से मोड़ दी बाइक टकराते हुए बची इसका विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की नियत से एक व्यक्ति ने हाथ पकड़े व दूसरे ने दो फायर किये जोकि पुत्र के पेट में लगे।

भांजे प्रियांशु व स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात दो हमलावरों के विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर प्रदीप अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। निचली अदालत ने अगले दिन ही 20 अप्रैल को जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। वहीं जिला जज की अदालत से भी जमानत अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट में 2 जून को जमानत की गुहार लगायी थी। इस प्रकरण में कल्लू की पत्नी की ओर से भी घायल के विरुद्ध क्रास रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

यह भी पढ़े- बरेली कॉलेज में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, जंजीर से जड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा