आज का राशिफल। 04 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज सभी कार्य उत्साह से करेंगे। लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे। कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। किसी लक्ष्य के प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। वृष आज विनिर्माण कार्यों से जुड़े …

मेष

आज सभी कार्य उत्साह से करेंगे। लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे। कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। किसी लक्ष्य के प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

वृष

आज विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों अच्छा दिन है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। भाइयों के साथ संपत्ति विवाद खत्म होंगे। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन

आज बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएंगे। प्रेमी जन खर्च बढ़ने से आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। अत्यधिक लालच से आपको बचना चाहिए।

कर्क

आज अपने पद का दुरुपयोग न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। मूल्यवान वस्तु के गुम होने की आशंका है। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। पुराने रोग उभर सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। भूमि-संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा।

कन्या

आज व्यापार में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। नए संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आज कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को नौकरी की चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुरी आदतों से आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपने काम की गुणवत्ता में कमी न आने दें। हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें।

धनु

आज आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। कोर्ट संबंधित मामलों में आपको विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंधों बनेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

मकर

आज मन अशांत रहेगा। व्यापार में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। आप व्यवसाय को लेकर लोन ले सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन अच्छा है।

मीन

आज आपके काम अंतिम समय में खराब हो सकते हैं। जॉब में आपके ऊपर अचानक काफी दबाव बढ़ने वाला है। माता-पिता से बहसबाजी न करें। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। भ्रमित करने वाले समाचारों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।