इटावा: सैफई विश्वविद्यालय के आवासी कैंपस में घुसकर बदमाशों ने डॉ. सुशील कुमार यादव पर किया जानलेवा हमला
इटावा, सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के एसोसिएट प्रो. सुशील कुमार यादव पर कैंपस में घुसकर कार सबार बदमाशों जानलेवा हमला कर दिया। बताते चलें विश्वविद्यालय के मेडिसन विभाग के एसोसिएट प्रो.डॉ सुशील कुमार यादव बुधवार की रात करीब 11 बजे इटावा से वापस विश्वविद्यालय में बने आवासी कैंपस में जा रहे थे। इसी …
इटावा, सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के एसोसिएट प्रो. सुशील कुमार यादव पर कैंपस में घुसकर कार सबार बदमाशों जानलेवा हमला कर दिया। बताते चलें विश्वविद्यालय के मेडिसन विभाग के एसोसिएट प्रो.डॉ सुशील कुमार यादव बुधवार की रात करीब 11 बजे इटावा से वापस विश्वविद्यालय में बने आवासी कैंपस में जा रहे थे। इसी बीच सैफई हॉस्पिटल चौराहे पर एक अल्टिका कार में सवार कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। जब गाड़ी नही रोकी तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर फायर कर करते हुए पीछा करना शुरू कर दिया।
डॉ. सुशील कुमार यादव ने हमले से बचने के लिए अपनी कार तेज करते हुए आवासी कैंपस में अंदर प्रवेश कर दिया। इस बीच पीछे से बदमाशों ने भी आवासी कैंपस में घुसकर अपनी कार से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि डॉक्टर सुशील बच गए उनके सिर्फ बाजू में चोट आई। बदमाशों के हमले की जानकारी वहां कैंपस में रहने वाले चिकित्सकों हुई तो वह दहशत में आ गए। इस बीच वहां मौके से दो बदमाशों को कैंपस के चिकित्सकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।
हमले को लेकर गुस्साए साथी चिकित्सक
विश्वविद्यालय के आवासी कैंपस में घुसकर साथी डॉक्टर पर हमला होने पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं स्टूडेंट का गुस्सा फूट पड़ा। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह, डीन मेडिकल डॉ पीके जैन,प्रो.डॉ आदेश कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. संदीप यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ विश्व डॉक्टर गोविंद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं मेडिकल स्टूडेंट रात को ही थाने पहुंचे और आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी सजा दिलाने की मांग करने लगे। बढ़ते बवाल को देखते हुए प्रभारी एसडीएम रामदयाल,थाना सैफई पहुंचे और चिकित्सकों को काफी समझाया और मामले को शांत कराया आरोपियों के खिलाफ सुगंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी भाजपा संवाद प्रकोष्ठ का सदस्य है
डॉ. सुशील कुमार यादव पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी अमित कुमार पुत्र राजकुमार जो कि भाजपा संवाद प्रकोष्ठ का सदस्य अपने आप को बताया है। जो कि मूल निवासी मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मांज बमटापुर व दूसरा आरोपी हर्ष शर्मा पुत्र पंकज शर्मा तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश है। जोकि सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। मामले में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है कि डॉ सुशील कुमार यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है घायल डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
