बहराइच: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
बहराइच। नानपारा बहराइच हाइवे पर बाइक सवार आवारा मवेशी से टकरा कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बहराइच नानपारा हाइवे पर …
बहराइच। नानपारा बहराइच हाइवे पर बाइक सवार आवारा मवेशी से टकरा कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बहराइच नानपारा हाइवे पर तुलसीपुर चौराहे के पास आवारा मवेशी टहल रहे थे।
देर रात को एक बाइक सवार आवारा मवेशी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो सभी थानों को भेजी गई है।
यह भी पढ़ें:-हादसा : मवेशी की टक्कर से बाइक पर बैठी दो महिलाओं की मौत
