क्या धांधली से Miss World बनीं थीं Priyanka Chopra? पूर्व मिस बारबाडोस के गंभीर आरोप
ब्रिजटाउन। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने सफलता के बुलंदियों पर हैं। वह आज न सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि ग्लोबल स्टार हैं। वह इंडिया से लेकर इंटरनेशनल सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका को पूरी दुनिया ने पहली बार तब देखा था, जब उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट जीता था। दुनिया …
ब्रिजटाउन। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने सफलता के बुलंदियों पर हैं। वह आज न सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि ग्लोबल स्टार हैं। वह इंडिया से लेकर इंटरनेशनल सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका को पूरी दुनिया ने पहली बार तब देखा था, जब उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट जीता था। दुनिया का सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट जीतकर प्रियंका ने अपनी पहचान बनाई थी और यहीं से उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खुले। फिर वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखीं।
ये भी पढ़ें:-प्रियंका चोपड़ा की ‘लव अगेन’ का फर्स्ट लुक रिवील, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
22 साल बाद प्रियंका के जीत पर उठा बड़ा सवाल
प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ड का खिताब जीते हुए 22 साल बीत चुके हैं। लेकिन, चर्चा उसकी खतम नहीं हुई है। अब यानी 22 साल बात
अब प्रियंका की जीत पर एक बड़ा सवाल उठ रहा है और यह आरोप पूर्व मिस बारबाडोस, लीलानी मैककॉने (Leilani McConney) के हैं। प्रियंका के साथ ही मिस वर्ल्ड 2000 की रेस में रहीं लीलानी अब एक यूट्यूबर हैं। लीलानी ने अपने एक वीडियो में, 2000 के मिस वर्ल्ड पेजेंट में प्रियंका की जीत को फिक्स बताया है और गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता विवाद
सोशल मीडिया पर यह विवाद तूल पकड़ रहा है और लोग ब्यूटी पेजेंट्स यानी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के फिक्स होने पर चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ ही मिस वर्ल्ड 2000 में हिस्सा लेने वालीं, मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा का फेवर किया जा रहा था और उनका जीतना तो पहले से तय था।
प्रियंका के साथ तरफदारी
लीलानी ने प्रियंका की जीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सभी को याद दिला दूं, पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी। लीलानी ने प्रियंका के साथ हो रही तरफदारी के बारे में कहा कि उन्होंने स्विमसूट राउंड में एक ड्रेस पहनी थी। लीलानी ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा एकमात्र कंटेस्टेंट थीं जिन्हें सारोंग पहने रहने की इजाजत मिली थी। ऐसा बताया गया कि वो अपना स्किन टोन सही करने के लिए कोई स्किन टोन क्रीम लगा रही थीं, जो अभी भी सही नहीं हुई थी। लीलानी ने बताया स्पॉन्सर भी जी टीवी था। जो कि एक इंडियन केबल स्टेशन था। उन्होंने पूरा मिस वर्ल्ड स्पॉन्सर किया था। हमारे सैश (कंधे से कमर तक होकर जाने वाला पीस जिसपर मिस इंडिया वगैरह लिखा होता है) पर ऊपर पहले जी टीवी लिखा था और फिर हमारे देश का नाम था।

साथी प्रियंका को नहीं करते थे पसंद
लीलानी ने यह भी कहा कि वो जो कुछ भी करती थीं उसमें ऑर्गनाइजर का पक्षपात दिखता था। हद ये थी कि जहां बाकी लड़कियां खाना खाने एक जगह आती थीं, वहीं प्रियंका को उनके बेड पर डिलीवर किया जाता था। यह सारी बातें उन्होंने एक वीडियो में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उस पेजेंट में कोई प्रियंका को पसंद नहीं करता था। वो अच्छी नहीं थीं।
ये भी पढ़ें:-बिजनौर: “शिवाजी वीर दोड़ले सात” में अक्षय बनेंगे शिवाजी
