गले फंदा डालकर सीएम योगी से मिलने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, हलकान हुई राजधानी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए एक युवक अपने गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ गया। युवक अपनी जान देने की कोशिश करते हुए मांग करने लगा कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना है। युवक का कहना है कि हमारे देवी देवताओं को अपमानित करने वाले …

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए एक युवक अपने गले में फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ गया। युवक अपनी जान देने की कोशिश करते हुए मांग करने लगा कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना है। युवक का कहना है कि हमारे देवी देवताओं को अपमानित करने वाले लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।

शहर के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में करीब 8:45 बजे युवक पेड़ पर चढ़ गया और वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग करने लगा। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो बड़ी रिक्वेस्ट के साथ उसको किसी तरह से नीचे उतारा गया। इससे पहले पुलिस को लगा था कि वह नीचे नहीं आएगा तो पुलिस ने जाल की भी व्यवस्था कर रखी थी।

वहीं पुलिस ने जब युवक से ऐसा करने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वो सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहता है। जिसके बाद पुलिस ने उस को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से उसे मिलवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक ये युवक मुजफ्फरनगर में रहता है।

इसका नाम कल्लू है। एक मुख्यमंत्री को लिखा हुआ पत्र भी मिला है साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी तस्वीर मिली है। युवक का यह भी कहना है कि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने गणेश लक्ष्मी भगवान का भी अपमान किया है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में शुरू हुआ उद्यमी सम्मेलन, सीएम योगी ने किया संबोधित

संबंधित समाचार