मुरादाबाद : 2.5 करोड़ रुपये से सुधरेगी सात पुलों की सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जनपद के जर्जर हो चुके सात पुलों की सूरत जल्द ही सुधरने वाली है। इनके जीर्णोद्धार के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इनकी सूरत बदलने में करीब ढाई करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इन पुलों की मरम्मत के लिए निविदाएं मांगने की प्रक्रिया …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जनपद के जर्जर हो चुके सात पुलों की सूरत जल्द ही सुधरने वाली है। इनके जीर्णोद्धार के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इनकी सूरत बदलने में करीब ढाई करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इन पुलों की मरम्मत के लिए निविदाएं मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इसी माह में पुलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सैनी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात में कटघर पुल की रिटर्निंग वॉल गिर गई थी। तब प्रांतीय खंड ने जनपद के जर्जर पुलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान जनपद के 20 पुल जर्जर हालत में मिले थे। प्रांतीय खंड ने इन 20 पुलों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। मगर कोई जवाब नहीं मिला था। इस दौरान गुजरात में पुल गिरने का हादसा हो गया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आ गए और उन्होंने जर्जर पुलों की मरम्मत की सुध ली है।

अब शासन ने 20 प्रस्तावों से सात पुलों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 51 लाख 23 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत हुए सातों पुलों की मरम्मत के लिए निविदाएं मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि नवंबर महीने में ही पुलों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार शहर में डबल फाटक, कटघर और रामगंगा नदी पर बना पुल भी जर्जर हालत में हैं। उन्होंने सहायक अभियंताओं को इनकी मरम्मत के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

इन पुलों का होगा जीर्णोद्धार

  • ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग से कालेवाला और माधोवाला के बीच कुड़का नदी के पुल की 36.98 लाख रुपये से मरम्मत
  • बहसूमा-चांदपुर-ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग में लपकना नदी पर 46.20 मीटर लंबे पुल के लिए 38.50 लाख रुपये।
  • धनौरा-अमरोहा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर लपकना नदी के पुल को 38.80 लाख।
  • ठाकुरद्वारा- मुरादाबाद मार्ग से बंकावाला-रतुपुरा-बहादुरनगर मार्ग में 34.60 लाख से लपकना नदी पर पुल की मरम्मत।
  • बिजनौर-नूरपुर-छजलैट मार्ग पर किलोमीटर 56 पर गांगन नदी के पुल की मरम्मत के लिए मिली 31.40 लाख रुपये की स्वीकृति।
  • बिजनौर-नूरपुर-छजलैट मार्ग पर बने पुल और ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद मार्ग से वाया बंकावाला-रतूपुरा-बहादुरनगर में जब्दी नदी पर पुल की मरम्मत।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बाल विवाह के आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार