बस्ती: तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार तीन दोस्तों की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। अयोध्या जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई । पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अंकित मिश्रा (25), दीपक गौर उर्फ राजा (21) और रंजीत कुमार कहार (20)के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के …

बस्ती। अयोध्या जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई । पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अंकित मिश्रा (25), दीपक गौर उर्फ राजा (21) और रंजीत कुमार कहार (20)के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया, “तीनों युवक शाम को अपने घर से निकले थे और दुर्घटना बृहस्पतिवार रात हरियाया थाना क्षेत्र के एक भोजनालय के पास हुई। तीनों युवक अयोध्या जा रहे थे।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, लोडर और डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार