अयोध्या: अब बैंक लॉकर में रखे जायेगें बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र, यूपी बोर्ड की तरफ से लागू की गई नई व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बैंकों पर होगी। क्योंकि अब बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर नहीं, बल्कि बैंकों के लॉकर में रखे जाएंगे। प्रश्नपत्रों को लीक होने से बचाने के लिए ही बोर्ड की ओर से यह इंतजाम किया जा रहा है। जिले में 50 से …

अयोध्या। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बैंकों पर होगी। क्योंकि अब बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर नहीं, बल्कि बैंकों के लॉकर में रखे जाएंगे। प्रश्नपत्रों को लीक होने से बचाने के लिए ही बोर्ड की ओर से यह इंतजाम किया जा रहा है। जिले में 50 से अधिक परीक्षा केंद्र हर साल बनाए जाते हैं। नई व्यवस्था के अनुसार अब प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों के समीप स्थित नेशनल बैंकों की शाखाओं में रखे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने बैंक शाखाओं की संख्या जुटानी शुरू कर दी है।

यूपी बोर्ड प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का संचालन किया जाता है। पिछले कई साल से इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आने पर कई बार परीक्षा निरस्त करनी पड़ी है।ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोर्ड ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सख्त करने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा केंद्र पर यह प्रश्नपत्र परीक्षा से एक घंटा पूर्व ही पहुंचाए जाएंगे। जिले में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 437 है। जिनमें 28 राजकीय और 50 सहायता प्राप्त कालेज है। शेष 359 अशासकीय हैं।

डीआईओएस राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार वर्ष 2023 के फरवरी व मार्च माह में होनी है। प्रश्नपत्रों को बैंकों के लॉकरों में रखवाने को लेकर जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से नजदीकी बैंक शाखाओं का विवरण मांगा गया है। जल्द ही बैंक शाखाओं की सूची तैयार कर बोर्ड को भेज दी जाएगी। इसके बाद बोर्ड ही बैंक शाखाओं की लिस्ट जारी करेगा।

जुटाया जा रहा ब्यौरा
नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी हाईस्कूल व इंटर कालेजों के समीप बैंकों की सूची, इसमें केंद्र का नाम, उसका कोड, ब्लाक का नाम, ब्लाक से मुख्यालय की दूरी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए लाकर वाली बैंकों का नाम व उनकी दूरी का विवरण जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नए नियमों के तहत बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

संबंधित समाचार