आगरा: लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। एक निजी लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का शव किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सिकंदरा में गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले मैनेजर का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना को …

आगरा, अमृत विचार। एक निजी लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का शव किराये के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सिकंदरा में गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले मैनेजर का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना को लेकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। पास ही रखी कुर्सी पर दोनो मोबाइल रखे हुए थे। मैनेजर का परिवार यहां से बाहर रहता है।

गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले कुलबीर सिंह नेगी एक वर्ष से किराए पर रह रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। कुलबीर की पत्नी सुबह उनके मोबाइल पर कर रही थीं। पति का फोन नहीं उठने पर पत्नी ने उनके कार्यालय में साथी कर्मचारियों को फोन किया। कर्मचारी ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मकान मालिक अंदर गए तो कमरा खुला हुआ था।

मैनेजर का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। पास में ही कुर्सी रखी थी, लेकिन वह गिरी नहीं थी। उनका एक पैर बेड पर टिका हुआ था। पास में ही दोनों मोबाइल चार्जिंग में लगे हुए थे। इसके अलावा कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें-Neha Malik Photo : नेहा मलिक पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, कैमरे के सामने दिए किलर पोज

संबंधित समाचार