मुरादाबाद: नगर निकाय चुनाव की समय से पूरी करें तैयारियां, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे नामांकन स्थल का शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अलावा अन्य नगर निकायों के होने वाले चुनाव में नामांकन, मतदान और मतगणना की तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जिस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे नामांकन स्थल का शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अलावा अन्य नगर निकायों के होने वाले चुनाव में नामांकन, मतदान और मतगणना की तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

कहा कि जिस अधिकारी को जिस काम का प्रभारी बनाया गया है वह उससे संबंधित सभी प्रबंध पूरा कराना सुनिश्चित करें। ढिलाई या कमी कतई नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसी क्रम में उन्होंने नगर निकाय चुनाव से जुड़े नगर निगम और निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया। वाहन, मतपेटी, नाम निर्देशन पत्र आदि का इंतजाम समय से पहले करा लेने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें:- बरेली: दाे शिफ्ट में चल रहा कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य, चार पहिया वाहनों पर रोक

संबंधित समाचार