पूर्ववर्ती सरकारों ने अपना उल्लू सीधा किया: लाल सिंह आर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का शुक्रवार को जनपद के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम किया। उनका सम्मान सिर्फ भारतीय जनता …

बांदा, अमृत विचार। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का शुक्रवार को जनपद के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुसूचित जाति के लोगों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम किया। उनका सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है।

चित्रकूट भ्रमण करने के बाद बस्ती संपर्क अभियान के दौरान जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष आदि का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है। पिछली सरकारों ने तो उन्हें सिर्फ धोखा देकर अपना उल्लू सीधा करने का ही काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसलिये आने वाले समय में भी सूबे में भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर सांसद आरके पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डॉ.रामराज गुप्ता, संतोष नायक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अखिलेशनाथ दीक्षित, पीएन वर्मा, धनंजय चौधरी, राकेश वाल्मीकि, कल्लू सिंह राजपूत, विनोद जैन आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-इक्वाडोर की जेलों में थम नहीं रहा खूनी खेल! दो कैदी की मौत, 18 घायल

संबंधित समाचार