पीलीभीत: नेताजी से बात करते-करते युवक ने उड़ा लिया मोबाइल, कैमरे में कैद
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा कार्यालय में एक साल के भीतर हुई दूसरी चोरी की वारदात ने सत्ता की ओर कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों पर फजीहत करा दी। पार्टी कार्यालय में आया एक युवक बातचीत करते-करते एक पदाधिकारी का ही मोबाइल चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई …
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा कार्यालय में एक साल के भीतर हुई दूसरी चोरी की वारदात ने सत्ता की ओर कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों पर फजीहत करा दी। पार्टी कार्यालय में आया एक युवक बातचीत करते-करते एक पदाधिकारी का ही मोबाइल चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो करतूत कैद मिली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। फिलहाल, फजीहत से बचने के लिए पूरे मामले को दबाया जाता रहा। इतना जरूर वाक्ये को लेकर हास्यास्पद चर्चाएं तेज हो गई।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत
असम चौराहा से पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास भाजपा का जिला कार्यालय है। इसी साल 11 फरवरी की रात कार्यालय में चोरी हो गई थी। जिसकी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उस वक्त विधानसभा चुनाव का समय चल रहा था तो मामला खासा चर्चित रहा।
सत्ता में तो भाजपा की पुन: वापसी हो गई, लेकिन खुद के कार्यालय की चोरी उस वक्त नहीं खुल सकी। सत्ताधारी मामले में चुप्पी साधते रहे और पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद अब गुरुवार को दफ्तर से भाजपा के ही एक पदाधिकारी का पार्टी दफ्तर से ही मोबाइल चोरी हो गया। बताते हैं कि एक व्यक्ति बात करते-करते ही मोबाइल उड़ा ले गया।
बाद में जब मोबाइल न मिला तो सीसीटीवी चेक किए गए। उसमें आरोपी की तस्वीर भी कैद मिली। चौकी से पुलिसकर्मी भी मौका मुआयना करने पहुंच गए थे। मगर, इस पूरे मामले को फजीहत के डर से दबाने पर जोर दिया जाता रहा। जब जिलाध्यक्ष का मोबाइल चोरी होने का शोर मचा तो उन्होंने खुद ही मंडल अध्यक्ष के मोबाइल चुराने की जानकारी दे डाली।
जिलाध्यक्ष बोले- मेरा फोन नहीं हुआ चोरी
मेरा मोबाइल चोरी नहीं हुआ है। हमारे एक मंडल अध्यक्ष का मोबाइल कार्यालय आया युवक उठाकर ले गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद मिली है— संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा।
सीओ बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं
इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसकी पुलिस या फिर अन्य किसी से भी सूचना नहीं दी गई। अगर, कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई कराएंगे— सुनील दत्त, सीओ सिटी।
यह भी पढ़ें-ॉ पीलीभीत: मंत्री से मिला निर्देश तो गड्ढा भरने के कार्य में अधिकारी लाए तेजी
