शाहजहांपुर: योगी का वादा खन्ना के क्षेत्र में हवा-हवाई, तालाब में तब्दील हुईं सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन उनका यह वादा उन्हीं की सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के विधानसभा क्षेत्र में हवा-हवाई साबित हो रहा है। हम बात कह रहे हैं, शहर से सटे ब्लाॅक भावलखेड़ा के गांव पैना खुर्द की। पैना खुर्द गांव को शहर …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन उनका यह वादा उन्हीं की सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के विधानसभा क्षेत्र में हवा-हवाई साबित हो रहा है। हम बात कह रहे हैं, शहर से सटे ब्लाॅक भावलखेड़ा के गांव पैना खुर्द की।

पैना खुर्द गांव को शहर से गांव चिनौर के अंदर से होकर नए बाईपास से जाया जा सकता है। गांव के किनारे से बाईपास मुड़कर पूरब की ओर चला गया। अब यहीं से शुरू होता है गांव की दुर्दशा का नजारा। गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। बरसात और घरों से निकलने वाला पानी इन्हीं गड्ढ़ों में भरा हुआ है।

हालात यह है कि पैदल निकलना मुश्किल है, दोपहिया वाहन से निकले तो गिरकर चोटिल होने का खतरा हर वक्त बना रहता है। बस, चौपहिया वाहन से ही पूरी तरह से बचकर निकल सकते हैं। चूंकि गांव के अंदर से होकर निकला यह रास्ता सीधे शहर को जोड़ता है, इसलिए इस रोड से पैना बुजुर्ग, तेरा, काजीपुर, बरौरा, पाता, अख्त्यिारापुर, कटिया, नथुआपुर आदि गांव के हजारों की संख्या में लोगों का रोज आना-जाना लगा रहता है। यह सभी लोग खुद को खतरे में डालकर इस रोड से गुजरते हैं।

संबंधित समाचार