बरेली: सख्ती बरती तो 110 होटल संचालकों ने एनओसी को किया आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बगैर एनओसी के पानी का दोहन करने वाले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्ती बरती जा रही है। अब इसका असर भी दिखने लगा है। कार्रवाई से बचने के लिए होटल मालिकों ने एनओसी के लिए भू-गर्भ जल विभाग में आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। यह भी पढें- बदलते मौसम में …

बरेली, अमृत विचार। बगैर एनओसी के पानी का दोहन करने वाले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर सख्ती बरती जा रही है। अब इसका असर भी दिखने लगा है। कार्रवाई से बचने के लिए होटल मालिकों ने एनओसी के लिए भू-गर्भ जल विभाग में आवेदन करने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढें- बदलते मौसम में ऐसे रखें अपना ख्याल, नहीं तो बिगड़ सकता है आपका स्वास्थ्य

जनपद में भू-गर्भ जल का स्तर तेजी से गिर रहा है। लोग धड़ल्ले से जल का दोहन कर रहे हैं। बीते दिनों डीएम के आदेश पर विभाग ने जिले में बिना एनओसी के पानी का दोहन करने वाले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए थे। भू-गर्भ जल विभाग के सीनियर हाइड्रोजियोलाजिस्ट गणेश नेगी ने बताया कि पर्यटन विभाग ने 114 होटलों की सूची सौंपी थी, जो कि बिना एनओसी के संचालित हो रहे थे।

इन सभी को नोटिस जारी किए गए थे। 40 होटलों के पानी के कनेक्शन काटे गए थे। नोटिस जारी कर तुरंत एनओसी को आवेदन करने का आदेश दिया था। वर्तमान में 110 होटल संचालकों ने विभाग में एनओसी के लिए आवेदन किया है। जिले में करीब 600 होटल एवं रेस्टोरेंट हैं।

जल्द आएगी भू-गर्भ जल स्तर की रिपोर्ट
विभागीय अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्री और पोस्ट मानसून का भू-गर्भ जल स्तर को लेकर सर्वे किया जा रहा है। प्री मानसून सर्वे पूर्व ही कर लिया गया है। वहीं पोस्ट मानसून सर्वे में टीमें जिले में भर में लगी हुई हैं। नवंबर के अंत तक पोस्ट मानसून सर्वे की रिपोर्ट भी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिलाधिकारी ने हवन पूजन कर चौबारी मेले का किया शुभारंभ

संबंधित समाचार