धोनी ने IPS पर लगाया ये आरोप, मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे कैप्टन कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय और कुछ वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ कथित बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने और उन्हें समन जारी करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। …

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय और कुछ वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ कथित बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने और उन्हें समन जारी करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस पर शुक्रवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं हो सका। अब मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हो सकती है।

दरअसल , ये मामला 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा है। इस केस की जांच IPS संपत कुमार ने की थी। आईपीएस अधिकारी संपत कुमार ने इस मामले में धोनी के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि धोनी 2013 के IPL मैचों में हुई सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे। उनकी बयानबाजी के बाद धोनी मद्रास हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे थे और संपत की बयानबाजी पर रोक लगाने के साथ ही मानहानि का केस किया था।

धोनी ने कहा था कि आईपीएस अधिकारी संपत कुमार मेरे ऊपर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह मेरे खिलाफ झूठी खबरें और गलत बयान दे रहे हैं। धोनी ने हर्जाने के तौर पर कोर्ट से इसके लिए 100 करोड़ रुपए की मांग भी की थी। अदालत ने 18 मार्च 2014 को अंतरिम आदेश पारित करके संपत कुमार पर धोनी के खिलाफ किसी भी तरह का बयान देने से रोक लगा दी थी। इसके बावजूद संपत कुमार ने कथित तौर पर उच्चतम न्यायालय के पास हलफनामा दायर किया जिसमें न्यायपालिका और इस मामले में उनके खिलाफ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: फैंस को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद नबी ने छोड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी

संबंधित समाचार