प्रयागराज: जिला कोर्ट में अब्बास अंसारी की होगी पेशी, ईडी की हिरासत में हैं विधायक
प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से जिला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। काफिले में पुलिस की कई गाड़ियां और बड़ी तादात में पुलिस के जवान मौजूद हैं। बताते चलें कि बीती रात ईडी ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को …
प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से जिला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। काफिले में पुलिस की कई गाड़ियां और बड़ी तादात में पुलिस के जवान मौजूद हैं। बताते चलें कि बीती रात ईडी ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को तकरीबन नौ घंटे कि पूछताछ के बाद हिरासत में लिया था। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर आरोप हैं, जिनको लेकर केस चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी कि तरफ से अब्बास अंसारी को तफ्सील से पूछताछ के लिए रिमांड पर देने और पुलिस हिरासत में रखने की अपील की जा सकती है।
ये भी पढ़ें-उन्नाव : आर्मी के जवान की हार्ट अटैक से मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
