मैनपुरी: उपचुनाव की तारीख जारी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
मैनपुरी, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गयी है। उपचुनाव की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर आठ दिसंबर तक पूर्ण होगी। आयोग के आदेश के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। चुनाव …
मैनपुरी, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गयी है। उपचुनाव की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होकर आठ दिसंबर तक पूर्ण होगी। आयोग के आदेश के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर तक पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दाखिल कर सकेंगे।
18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच में वैध पाए गए नामांकन पत्रों की वापसी के लिए भी तीन दिन का समय दिया जाएगा। 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेगा। इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें-अयोध्या : तहसील में मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
