बरेली: मानव सेवा क्लब ने स्थापना दिवस मनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मानव सेवा क्लब ने 14 वर्षों का सफर पूरा करके मंगलवार को 15वें वर्ष में कदम रखा। कोरोना आपदाकाल की वजह से सादगी से स्थापना दिवस को सेवा सहायता दिवस के रूप में मनाया गया। सबसे पहले क्लब ने काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन वितरण किया। इसके बाद क्लब के कहरवान …

बरेली, अमृत विचार। मानव सेवा क्लब ने 14 वर्षों का सफर पूरा करके मंगलवार को 15वें वर्ष में कदम रखा। कोरोना आपदाकाल की वजह से सादगी से स्थापना दिवस को सेवा सहायता दिवस के रूप में मनाया गया। सबसे पहले क्लब ने काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन वितरण किया। इसके बाद क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कुछ गरीब परिवारों को राशन वितरण हुआ।

क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ इंद्रदेव त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत मां शारदे की वंदना से हुआ। वर्षभर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासचिव अभय सिंह भटनागर ने कहा कि क्लब ने इस वर्ष रिकॉर्ड 87 सेवा के कार्य किये हैं। क्लब की वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का क्लब के उपस्थित पदाधिकारियों ने लोकार्पण किया। जिसमें वर्ष भर की सेवा कार्यों का विवरण है। क्लब द्वारा आयोजित ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जिसमें मीरा मोहन, सुधीर मोहन, रश्मि उपाध्याय को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया। सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर विकास खरे को उनके द्वारा कोरोनाकाल में बैंक को दी गई अनवरत सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष ए.पी गुप्ता का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन और सभी का आभार अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। विशेष रूप से निर्भय सक्सेना, अजय प्रधान, अनीता प्रधान, सुधीर महान आदि रहे।

संबंधित समाचार