बुलंदशहर: मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पांच वर्षीया को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के पिता ने थाने में …
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पांच वर्षीया को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को उसकी पां वर्षीया बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति बच्ची के पास पहुंचा और बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने कमरे में ले जाकर मासूम के साथ हैवानियत की।
पीड़िता के 10 वर्षीय भाई ने पूरी घटना देख ली और परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार
