अयोध्या: रूटीन जांच के लिए मेदांता गए ट्रस्ट अध्यक्ष, हुए भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शनिवार को रूटीन जांच के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष को यूरिन संबंधी समस्या थी। कोरोना काल में कृष्ण जन्मोत्सव में शिरकत करने मथुरा गए श्रीदास …

अयोध्या, अमृत विचार। शनिवार को रूटीन जांच के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष को यूरिन संबंधी समस्या थी।

कोरोना काल में कृष्ण जन्मोत्सव में शिरकत करने मथुरा गए श्रीदास की तबियत बिगड़ गई थी। उनको कोरोना का संक्रमण हो गया था। तभी से ट्रस्ट अध्यक्ष का मेदांता की चिकित्सक की निगरानी में उपचार चल रहा है। इसी के तहत शनिवार को वह रूटीन जांच के लिए मेदांता गए थे। जांच के दौरान श्रीदास को यूरिन से संबंधित शिकायत के चलते चिकित्सकों ने उनको उपचार और अग्रिम जांच के लिए भर्ती कर लिया।

ये भी पढ़ें-चित्रकूट: एनपीएस के दाम घटे, डीएपी की भी मिली एक और रैक

संबंधित समाचार