यूपी में सभी सीटों पर मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी आप: सभाजीत सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ’ पदयात्रा निकाली गई है। पदयात्रा के तीसरे दिन शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 नवंबर तक यह यात्रा चलेगी। उन्होंने कहा कि ‘गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ’ अभियान समस्त नगर पालिका, नगर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ’ पदयात्रा निकाली गई है। पदयात्रा के तीसरे दिन शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 नवंबर तक यह यात्रा चलेगी। उन्होंने कहा कि ‘गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ’ अभियान समस्त नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आप द्वारा शुरू किया जा चुका है। यह प्रत्येक जिलों में आप जिलाध्यक्ष द्वारा इस मुहिम की शुरुआत हो चुकी है।

बताया कि उन्होंने जनता से अपील भी की है कि यह अभियान केवल आम आदमी पार्टी का अभियान नहीं बल्कि जनता के सहयोग से भ्रष्ट व्यवस्था में सकारात्मक संशोधन का अभियान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का शामिल होना आवश्यक है। यह अभियान नगर निकायों में फैले भ्रष्ट तंत्र को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें हर जिलों और वार्ड में रैलियां निकाली जा रही है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। पार्टी प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुना की सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी।

जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि वर्तमान समय में नगरपालिका भ्रष्टाचार और रिश्वत जैसे तंत्र में फंसकर अपने मूल कर्तव्य और दायित्वों से बहुत दूर जा चुकी है इसलिए उसको पुनः यह याद दिलाना जरूरी है कि उनका दायित्व क्या है। उन्होंने कहा कि जनता को लाभ पहुंचाने के लिए हर तरह का सार्थक संशोधन आम आदमी पार्टी करेगी क्योंकि आप के आदर्शों का यही मूल स्तंभ है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पांच साल में बढ़े 88000 मतदाता, 12 लाख से अधिक वोटर लिखेंगे भाग्य

संबंधित समाचार